रामलला के दर्शन क लग्जरी बसों से जायेंगे विधायक

लखनऊ, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा के समस्त सदस्यों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम का दर्शन कराने के लिए विधायकों को लग्जरी बस से ले जायेगी। 11 फरवरी को परिवहन निगम की बसें विधायकों के लिए विधानभवन के गेट संख्या 01 व 03 के सामने प्रातः 08ः15 बजे उपलब्ध रहेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये कि अयोध्याधाम के दर्शन कराने वाली उक्त बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए और पर्दे लगे होने चाहिए। बसों में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे। साथ ही फस्ट एड किट उपलब्ध रहे। बसों मंे रामधुन भी अवश्य बजे। चालक व परिचालक व्यवहार कुशल हों एवं बस में रहंे। साथ ही वर्दी में नेम प्लेट जरूर लगा होना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/पदुम नारायण

   

सम्बंधित खबर