दुलियाजान में ऑयल इंडिया लि. के तेल क्षेत्र में लगी आग

- कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

डिब्रूगढ़ (असम), 9 फरवरी (हि.स.)। दुलियाजान स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के तेल क्षेत्र में भीषण आग लगने के चलते अफरा-तफरी मच गई। ओआईएल की कई अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अभी किसी के झुलसने की खबर नहीं है।

दुलियाजान में ऑयल इंडिया लिमिटेड के जोराजान तेल क्षेत्र के 16 तेल कुआं में आग लग गई। पुलिस के अनुसार तेल अधिकारियों को संदेह है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर आग लगाई है। आग लगने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। आग से अभी तक किसी के घायल होने की खबर नही है। दुलियाजान से ओआईएल की कई फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए हैं। बाद में ऑयल कंपनी के अग्निशमनकर्मियों को कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता मिली। हादसे वाले क्षेत्र में तेल सुरक्षा विभाग की एक बड़ी टीम को तैनात किया गया है, वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर