तीन दिवसीय श्री रामायण ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का समापन

हरिद्वार, 09 फरवरी (हि.स.)। भूपतवाला स्थित अंतरराष्ट्रीय ब्रह्मऋषि मिशन में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामायण ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मऋषि आश्रम नीदरलैंड के अध्यक्ष स्वामी डॉ. दिनेश्वरानंद एवं ब्रह्मवादिनी साध्वी कृष्णकांता महाराज ने कहा कि देवभूमि की पावन धरा से धर्म का जो संदेश प्रसारित होता है, वह विश्व भर के सनातन प्रेमियों को ज्ञान का बोध कराता है। हरिद्वार के संतों ने जिस प्रकार विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म को प्रस्तुत किया है वह सराहनीय है।

युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवम एवं महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि स्वामी डॉ. दिनेश्वरानंद महाराज विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष हैं। धर्म के संरक्षण-संवर्धन में इनका योगदान हमेशा से अतुल्य रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर