राजगढ़ःइलाज कराने की बात कहने पर पत्नी को ईंट से पीटा, केस दर्ज

राजगढ़,13 फरवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के रविशंकर काॅलोनी में इलाज कराने की बात को लेकर हुए विवाद पर पति ने पत्नी के साथ गाली-गलौज करते र्हुए ईट से मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार रविशंकर काॅलोनी निवासी 21 वर्षीय जया जाटव ने बताया कि बीती रात इलाज कराने की बात कहने पर पति प्रदीप पुत्र राजू जाटव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने ईंट से मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें लगी साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा

   

सम्बंधित खबर