महिला की नृशंस हत्या, आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

चराईदेव (असम), 16 फरवरी (हि.स.)। जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में एक महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोपित ने सोनारी थाने में अत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि सोनारी के टियक रजाबाड़ी में एक महिला की चाकू से हमलाकर एक युवक ने हत्या कर दिया। साजन बनिक देव नामक युवक ने मामूली बात पर लड़ने के बाद रेखा गोवाला नामक महिला की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद साजन बनिक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल हत्या के आरोपित से सोनारी थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर