नेताजी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ हॉर्टी फूड फेस्टिवल

कोलकाता, 17 फ़रवरी (हि.स.)। राज्य के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग के सहयोग से शनिवार से नेताजी इंडोर स्टेडियम में हॉर्टी फूड फेस्टिवल की शुरुआत हुई। यह महोत्सव 19 फरवरी तक चलेगा। इसका आयोजन द बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया गया है। इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के खाद्य मंत्री अरूप रॉय ने किया। उनके साथ अपर मुख्य सचिव डॉ. सुब्रत गुप्ता, द बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौतम रॉय और अन्य उपस्थित रहे। इस उत्सव का लक्ष्य कृषि में आधुनिकता का संयोजन करना है।

इस महोत्सव का मुख्य लक्ष्य राज्य में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी में अधिक निवेश लाना और सुधार करना है। यहां 75 स्टॉल लगाए गए हैं। कलिम्पोंग, पूर्व मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी, हुगली, सिलीगुड़ी, बर्दवान और अन्य जिलों से सुफल बांग्ला को यहां प्रदर्शित किया गया हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर