मप्रः स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आचार्य विद्यासागर को किया श्रद्धापूर्वक नमन

भोपाल, 18 फरवरी (हि.स.)। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री का ब्रह्मलीन होना शोक संतप्त का क्षण है। मंत्री सिंह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर का आदर्शपूर्ण जीवन हम सबको निरंतर सद्मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करता रहेगा।

आचार्य विद्यासागर जी का त्याग-पूर्ण जीवन समाज को सदैव करेगा प्रेरितः विजयवर्गीय

वहीं, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने आचार्य श्री का स्मरण करते हुए कहा कि उनका ब्रह्मलीन होना शोक संतप्त का क्षण है। आचार्य श्री विद्यासागर जी का त्याग और तप हम सबको प्रेरित करता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

   

सम्बंधित खबर