अनुपस्थित छात्रों का राशन डकार रहे अध्यापकों को डीएम की फटकार

बागपत, 19 फ़रवरी (हि.स.)। बागपत जनपद के सरकारी स्कूलों में अनुपस्थित छात्रों का राशन डकारा जा रहा है। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में मामले की पोल खुली है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित को फटकार लगाई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को उच्चप्राथमिक विद्यालय काठा में औचक निरीक्षण को पहुंचे थे। जिलाधिकारी द्वारा मिड डे मिल का निरीक्षण किया गया, मिडडेमील में बडी खामियां पाई गई।

विद्यालय में 339 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसके सापेक्ष 120 छात्रों की ही उपस्थित मिली है। विद्यालय में बच्चों को गुणवत्ता का भोजन नही दिया जा रहा है। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने सम्बंधित को फटकार लगाई, तीन सौ छात्रों के खाने के लिए रसोई में कोई व्यवस्था नही मिली। खाने में सरसों के तेल का प्रयोग नहीं हो रहा था।

जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार करने को कहा है। इतना ही नही विद्यालय में अध्यापकों की अनुपस्थिति मिली है। 13 अध्यापको में से पांच अध्यापक विद्यालय से गायब मिले हैं। जिलाधिकारी के नॉटिस का कोई पालन अध्यापकों द्वारा नही किया गया है। जिलाधिकारी ने लापरवाह अध्यापकों को नॉटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर