जगदलपुर : मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर फोन से शिवानंद आश्रम के बच्चों से की बात, स्वीकार किया बधाई

जगदलपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जगदलपुर शहर में स्थित शिवानंद आश्रम के बच्चों के साथ मनाया। आश्रम में जन्मदिन मनाते हुए मंत्रोचार एवं शुभकामनाएं संदेश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रेषित की गई। आश्रम में रह रहे बच्चों को उनकी आवश्यकता की दैनिक उपयोगों का सामान मिठाई एवं फल वितरण किया गया।

नगर मंडल की तरफ से सिंटेक्स टंकी, कुर्सियां एवं दरी का सामान देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन के माध्यम से शिवानंद आश्रम के बच्चों से बात की एवं बच्चों की बधाई स्वीकार किया। आश्रम के स्वामी शिवदास ने मुख्यमंत्री को शिवानंद आश्रम में आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने इस न्योता को स्वीकार भी किया।

इस दौरान पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, नरसिंह राव, रजनीश पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा राकेश तिवारी, शशि नाथ पाठक,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, योगेश शुक्ला, सुरेश कश्यप, रोशन झा, प्रेम यादव,अतुल कौशल, मनोज ठाकुर, दशरथ गुप्ता, उमेश यादव, तारा गुप्ता, सुरेश मिश्रा, सिकंदर दास, अतुल बाला, प्रीतम बघेल सहित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर