सांसद रूडी ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

देहरादून, 21 फरवरी (हि.स.)। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव प्रताप रूडी सारण लोकसभा सीट से सांसद हैं। भारत सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री रह चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर