भाजपा 25 फरवरी से शुरू करेगी लाभार्थी संपर्क एवं बूथ चलो बूथ जीतो अभियान

कानपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर तैयारी तेज करते हुए 25 फरवरी से 5 मार्च तक विजय प्राप्त करने के लिए लाभार्थी संपर्क अभियान और बूथ चलो बूथ जीतो अभियान शुरू करेंगी। यह जानकारी गुरुवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लाभार्थियों को प्रणाम एवं पत्र के माध्यम से कुशल क्षेम जानी है यह संदेश सभी घरों तक भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जाना है और उनका हालचाल भी लेना है उनको योजनाओं की भी जानकारी देनी है यह बात आज आगामी कार्यक्रमों को लेकर आहूत भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पदाधिकारियों से कही।

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर जाकर सक्रियता एवं गतिविधि के माध्यम से जन जन को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर विजय प्राप्त करने हेतु लगना है। इसी संदर्भ में पार्टी ने लाभार्थी संपर्क अभियान 25 फरवरी से 5 मार्च 2024 के साथ ही बूथ चलो बूथ जीतो अभियान चलाना भी सुनिश्चित किया है ।

यह अभियान कई अभियानों को सम्मिलित कर बूथ तक चलने के लिए सुनिश्चित किया गया है। अभियान में जिला स्तर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी को संपूर्ण अभियान के संयोजन की जिम्मेदारी एवं मंडल स्तर पर भी वरिष्ठ पदाधिकारी को संपूर्ण अभियान के संयोजन की जिम्मेदारी देनी है।

सभी 17 जिलों में इस अभियान के लिए मंडल के अनुसार जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता के नाम निकाल कर तीन बूथ पर एक बूथ प्रवासी बनाकर जिम्मेदारी दी जानी । जो अपने निकट के आवंटित शक्ति केंद्र में बूथ चलो बूथ जीतो अभियान के निमित्त प्रवास करते हुए प्रधानमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करना है शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी से वार्ता कर अपना प्रवास बनाना है बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से वार्ता कर अपने प्रवास में किये जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में तैयारी करने हेतु बताते हुए अपने आने की जानकारी देनी है । प्रकाश पाल नें कहा कि सभी बूथों पर युवा चौपाल आयोजित की जायेगी ।

बैठक में यह भी तय किया गया की 23 फरवरी को लोकसभा संचालन समिति की बैठक व 24 फरवरी को विधानसभा संचालन सभी 10 लोकसभा व 52 विधानसभाओं में करना सुनिश्चित कर दिया गया है जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव की तैयारी प्रारम्भ कर दी जाएँ।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी अनिता गुप्ता,सुनील तिवारी पवन प्रताप सिंह अनूप अवस्थी जय प्रकाश कुशवाहा बॉबी पाठक हर्ष द्विवेदी आलोक शुक्ला मोहित सोनकर अचल गुप्ता पवन पाण्डेय सहित क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर