रतलाम: रतलाम मंडल के 22 स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, 7835 विद्यार्थियों ने भाग लिया

रतलाम, 23 फ़रवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के कई स्थानों पर स्कूलों में ड्राइंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 360 स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सक्रिय रूप से भाग लिया।

रतलाम मंडल के 22 स्कूलों के कुल 7835 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 26 फरवरी को पश्चिम रेलवे के स्थानों/स्टेशनों पर आयोजित होने वाले स्थानीय समारोहों में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 360 से अधिक स्कूलों के 1 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का विषय 2047 के विकसित भारत की विकसित रेल था। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में 100 स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 16200 छात्रों ने भाग लिया।

इसी तरह, वडोदरा मंडल में 107 स्कूलों के लगभग 62500 छात्रों ने भाग लिया। अहमदाबाद मंडल में 36 स्कूलों से लगभग 7000 छात्रों ने भाग लिया। भावनगर मंडल में 36 स्कूलों से 2900 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। राजकोट मंडल में 60 स्कूलों से 4100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। रतलाम मंडल में 22 स्कूलों से 7835 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/नेहा

   

सम्बंधित खबर