शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग पर श्रीरामपुर में विरोध प्रदर्शन

Protest ShowProtest ShowProtest

हुगली, 23 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली में ग्रामीणों की जमीन हड़पने और महिलाओं के साथ अत्याचार करने के आरोपित शेख शाहजहां के गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार शाम भाजपा के श्रीरामपुर मंडल दो और तीन के कार्यकर्ताओं ने महेश पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड पर पथावरोध करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को सड़क से हटा दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता महेश पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए और तृणमूल कांग्रेस एवं पश्चिम बंगाल पुलिस के खिलाफ जमके नारेबाजी की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष की तस्वीर को चप्पल से पीटा। शुक्रवार शाम हुए इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता हरि मिश्रा, भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, अरुण प्रसाद, अजय यादव, साथी कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक महेश पुलिस चौकी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी था। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर