जिला जज ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

जालौन, 15 मार्च (हि.स.)। जिला जज लल्लू सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा और सीजेएम रेनू यादव के साथ जिला कारागार उरई का औचक निरीक्षण किया।

जेल की व्यवस्थाओं को देखा और बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। गर्मी के मौसम को देखते हुए जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बैरकों में जो भी पंखे लगे हैं, उनकी जांच करवा ले, यदि पंखे खराब हो तो उन्हें सही करवाया जाए।

जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान जिला जज, डीएम, एसपी और सीजेएम ने जेल में निरुद्ध बंदियों से बात करके जेल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जेल में व्यवस्थाएं सही मिली है। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में बंदियों का विशेष ध्यान रखा जाए। मच्छरों से बचाव के उपाय किए जाएं, जिससे बंदियों को बीमार होने से बचाया जा सके। गर्मी का माैसम आ गया है। बैरक में पंखे खराब हो तो उसे सही करा ले। इसके अलावा जिन कैदियों को अभी तक अपना बचाव पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता नहीं मिले हैं उन्हें अधिवक्ता नियुक्त कराया जाए, जिससे उनका वाद सुचारू रूप से चल सके। जेल में साफ सफाई व्यवस्था देख अधिकारियों ने जेल प्रशासन की प्रशंसा की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/दीपक/सियाराम

   

सम्बंधित खबर