खेल मंत्री ने स्टेडियम में विभिन्न खेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

खेल मंत्री ने स्टेडियम में विभिन्न खेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जौनपुर,15 मार्च (हि.स.)। खेल के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण, द्वारा जनपद के खेल अवस्थापनाओं के विकास के लिए 2886.97 लाख रुपये की परियोजनाओं की सौगात प्रदान किया।मंत्री ने शुक्रवार को शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया।

शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत’’ 995.5 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल जिसमें 40×20 मी0 का एक 13×08 मी0 का एक 22×13.5 मी0 का एक इस प्रकार कुल 03 बहुउद्देशीय हाल रहेंगे, जो लिफ्ट से सुविधायुक्त होगा। राज्य योजनान्तर्गत जनपद के धावकों के लिए 865.92 लाख की लागत से स्वीकृत कृत्रिम सतह के धावनपथ के शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया। धावन पथ में 400 मी0 के 8 लेन की सुविधा के साथ स्टीपल चेज हेतु वाटर जम्प एवं विभिन्न प्रक्षेप स्पर्धाओं के लिए केज भी सम्मिलित है। इन परियोजनाओं के साथ ही राज्य योजनान्तर्गत जनपद के पहले आधुनिक तरणताल का भी शिलापट्ट का अनावरण किया गया जिसकी लागत 487.46 लाख रुपये है। तरणताल में दो तरणताल निर्मित किये जायेंगे जिसमें नौसिखिया एवं तैराक के सिखने की सुविधा एक साथ रहेगी। तरणताल में दर्शक दीर्घा, चेंज रूप एवं आपदा प्रबन्धन कक्ष का भी निर्माण किया जायेगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही जनपद में अत्याधुनिक जिम की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी जिससे खिलाड़ियों के मांसपेशियों में चोट आदि से निवृत्ति मिलेगी।उक्त जानकारी क्रीडा अधिकारी डा0 अतुल सिन्हा ने दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर