राजगढ़ः ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे घायल

राजगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। नरसिंहगढ़- बैरसिया रोड़ स्थित बिहानी पेट्रोलपंप के सामने शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बिना नंबर के ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात नरसिंहगढ़-बैरसिया रोड़ स्थित बिहानी पेट्रोलपंप के समीप बिना नंबर के मेसी ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भागदित्य (50) पुत्र ओमप्रकाश राजपूत निवासी हिनौती और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर