शिवसेना की तैयारी पूरी, आदेश हुआ तो लड़ेंगे चुनाव : प्रजापति

हरिद्वार, 16 मार्च (हि.स.)। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख देवेन्द्र प्रजापति ने कहा कि चुनावी समर आरम्भ हो गया है। यदि राष्ट्रीय कार्यालय से प्रदेश शिवसेना को आदेश होता है तो शिवसेना पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। शिवसेना ने चुनाव की पूरी तैयारी कर रखी है।

प्रदेश कैंप कार्यालय हरिद्वार में हुई बैठक में प्रदेश प्रमुख प्रजापति ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। सभा में प्रदेश समन्वयक भूपेंद्र भट्ट ने कहा कि शिवसेना उत्तराखंड में निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना उत्तराखंड की सभी सीटों पर अपनी भागीदारी निभा सकती है। इसके लिए संविधान अनुसार प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति के आदेश पर सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने पद की जिम्मेदारी पर काम करना होगा।

प्रजापति ने कहा कि शिवसेना लोकसभा चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। यदि राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश हुआ तो शिवसेना उत्तराखंड में अपनी क्षमता अनुसार लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। सभी ने एक-दूसरे को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह, अखिल शर्मा गोस्वामी, प्रदेश महासचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुलखन सिंह, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर, प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, आईटी सेल सचिव राजकुमार प्रजापति, प्रदेश सचिव महावीर गोसांई, प्रदेश मीडिया सचिव शिवाकांत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर