ईआरसीपी से 21 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ: सी.आर. चौधरी

जयपुर, 17 मार्च (हि.स.)। राजस्थान किसान आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सीआर चौधरी कहा कि ईआरसीपी से 21 जिलों के किसानों को पेयजल और सिंचाई लिए पानी मिलेगा। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना की राशि 06 हजार से बढ़ाकर 08 हजार रुपये कर दी है, इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।

सीआर चौधरी रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा की ओर से लोकसभा स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित व डाॅ. बलराम दून और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल भी मौजूद थे।

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 को मध्यनजर रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 31 मार्च तक लोकसभा स्तर पर ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ का आयोजन किया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ को प्रत्येक लोकसभा स्तर पर प्रभावी रूप से किया जायेगा, जिसमें मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी मजबूती के साथ लग कर ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ कार्यक्रम को सफल बनायेंगे और राजस्थान से 25 के 25 लोकसभा सीट जीताकर पुनः मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनायेंगे।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डाॅ. बलराम दून ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के किसानों तक डबल इंजन सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचायेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सिर्फ चार जातियां बताई है। जिसमें महिला, किसान, युवा और गरीब जिसके उत्थान के लिए मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदीचंद चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ढाका, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह, नरपत यादव भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ इंदु/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर