अमेठी में यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा।

आकर्ष शुक्ला की तस्वीर एवं त्यागपत्र की कॉपी

अमेठी,17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेसियों के बीच काफी खींचतान दिखाई पड़ रही है। अर्थात सब कुछ ठीक-ठाक नहीं दिख रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आकर्ष शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह पर मनमाने तरीके से कार्य करने और पार्टी की छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप भी लगाया है।

अमेठी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष शुक्ला के पुत्र हैं आकर्ष शुक्ला। यह वर्तमान में जिले के भेंटुआ ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख भी हैं। इनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित है। आज देर शाम आकर्ष शुक्ला ने यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को त्यागपत्र लिखकर भेज दिया है। जिसमें उन्होंने साथ तौर पर लिखा है कि जिलाध्यक्ष (शुभम सिंह) यूथ कांग्रेस के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक तरफ और मनमानी नीतियों द्वारा काम किया जा रहा है। जिससे पार्टी एवं कमेटी की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में इस पद पर रहकर काम कर पाना मेरे लिए संभव हो रहा है। अतः मैं अपने वर्तमान पद (उपाध्यक्ष) से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार लोकेश त्रिपाठी/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर