एयरपोर्ट पर जेद्दाह से खजूर में सोना छिपाकर लाने में दो गिरफ्तार

दोनों के पास से 815.840 ग्राम सोने का तार बरामद

मुंबई,18 मार्च (हि.स.)। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की टीम ने सोने के 48 तार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों तार के रूप में सोना खजूर में छिपाकर जेद्दाह से मुंबई लाए थे और दिल्ली जाने वाले थे।

एआईयू सूत्रों ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि दोनों आरोपित जेद्दा से मुंबई आए थे और दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पर शक होने पर उनके सामान की तलाशी ली गई। सामान तलाशी लेते समय दोनों के सामान में रखे गए खजूर में सोने की 48 तार पाई गई, जिसका वजन 815.840 ग्राम था। एआईयू ने सोने की तार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से दिल्ली में सोने की तार किसे देने वाले थे, इसकी छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/सुनील

   

सम्बंधित खबर