प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

-प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के राजीव अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, ऋषभ पाठक बने महामन्त्री

हल्द्वानी, 20 मार्च (हि.स.)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की केंद्रीय कमेटी की बैठक में आम सहमति से व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल एक बार पुन: महानगर अध्यक्ष, ऋषभ पाठक महामंत्री, विनोद आनन्द कोषाध्यक्ष, विजय शर्मा उपाध्यक्ष और रजत महेश्वरी मीडिया प्रमुख चुने गए।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने महानगर पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि ये सभी पदाधिकारी व्यापारी हित में कार्य करेंगे। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष पद बनने के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही हल्द्वानी महानगर के सभी क्षेत्र से व्यापारी हितों की आवाज उठाने वाले व्यापारियों को संगठन में सम्मिलित करके महानगर की वृहद कार्यकारिणी बनाई जायेगी। इसके उपरांत ही सभी व्यापारी एकजुट होकर जीएसटी के प्रारंभ की कई विसंगतियों के कारण व्यापारियों को जिन समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है, उस संबन्ध में जीएसटी विभाग के उच्च अधिकारियों से शीघ्र व्यापार मंडल मुलाकात करेगा।

आज की कार्यकारिणी घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोगा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फरस्वांन, प्रदेश सरंक्षक प्रकाश हर्बोला, भगवान सहाय, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, टिटू पीयूष गोयल, अंकुर मोंगा, गौरव भट्ट, आनन्द अधिकारी आदि उपस्थिति थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर