राजस्थान के सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी, परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

दौसा, 21 मार्च (हि.स.)। बांदीकुई निवासी केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल जवान निहाल सिंह ने पिकेट पर अपने आप को गोली मार ली। यह रांची (झारखंड) से करीब 200 किलोमीटर दूर वशिष्ठ नगर का इलाका है। कारणों का पता नहीं चला है। वशिष्ठ नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे निहाल सिंह गुर्जर (28) का शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।

निहाल सिंह की पोस्टिंग झारखंड के चतरा में 190 नंबर बटालियन थी। वह ड्राइवर थे। वो बांदीकुई (दौसा) के कोलवा इलाके के ढोलका गांव के रहने वाले थे। शव लेने से परिवार वालों ने इनकार कर दिया है। गांव में ही लोग धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सीआरपीएफ के अधिकारी पहले यह स्पष्ट करें कि घटना कैसे हुई। जिस ट्रक में शव आया, उसे ग्रामीणों ने गांव के मंदिर के पास ही रोक दिया। शव लेकर आए सीआरपीएफ जवानों का कहना है कि निहाल ने सुसाइड कर लिया है। निहाल के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह ने बताया कि निहाल सिंह ने बुधवार सुबह साढ़े चार बजे अपनी बैरक में सुसाइड कर लिया। जवान ने अपने सर्विस रायफल से सिर में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। ऐसा सीआरपीएफ की ओर से बताया गया है। निहाल सिंह दो माह पहले ही ड्यूटी पर गया था। घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। निहाल के दो बड़े भाई हैं। उसकी शादी 2015 में हुई थी। अभी तक कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी सुमन सात माह की प्रेग्नेंट है।

कोलवा थाना प्रभारी जनमेजाराम ने बताया कि हमारे पास कंट्रोल से कोई सूचना नहीं है। जवान के परिजनों से बात की तो पता चला कि निहाल सिंह ने केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल पिकेट पर अपने आप को गोली मार ली। यह रांची (झारखंड) से करीब 200 किलोमीटर दूर वशिष्ठ नगर का इलाका है। कारणों का पता नहीं चला है। वशिष्ठ नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

   

सम्बंधित खबर