व्यवहार न्यायालय खूंटी में स्वस्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन

खूंटी, 22 मार्च (हि.स.)। डालसा रांची के निर्देश पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय खूंटी में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज सत्य प्रकाश ने कहा कि यह स्वास्थ्य उप केंद्र व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के लिए खोला गया है। मौके पर व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, चिकित्सक पाराकमी और डालसा पीएलवी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

   

सम्बंधित खबर