आपराधिक घटना से पहले तीन बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 मार्च (हि.स.)। बागडोगरा थाने की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम कबीर शेख (26), अजय छेत्री (20) और रवि उरांव (20) है। सभी बागडोगरा इलाके के रहने वाले है। बागडोगरा थाने की पुलिस ने सभी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बागडोगरा के केस्टपुर के एक मैदान में 10-12 बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसकी गुप्त सूचना पर बागडोगरा थाने की पुलिस ने वहां धावा बोला। इस दौरान कई बदमाश भागने में सफल रहे लेकिन तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटनास्थल से कई हथियार बरामद किए गए है। बागडोगरा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर