समृद्ध भारत बनाने किसानों को दी गई नवीनतम तकनीक की जानकारी

नवादा ,23 मार्च(हि. स.)। नवादा जिले के कौआकोल के जेपी आश्रम सोखोदेवरा में कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के तत्वाधान में शनिवार को समृद्ध भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से तकनीकी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दरम्यान कृषि एवं पशुपालन के नवीनतम तकनीक को प्रदर्शित कर किसानों को दिखाया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से कृषि के नई तकनीक जीरो टिलेज,हैप्पीसीडर,कल्टीवेटर, रोटावेटर,पावर स्प्रेयर,रोटरी टिलर, प्लो,पावर हैरो,लेवलर, रिपर मशीन और डिस्क हैरो आदि कृषि संयंत्रों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं पशुपालन से संबंधित तकनीक सहजन पिलेट, हेचरी,गौ पालन, आयुर्वेदिक किलनी मारने की दवा,ब्रॉयलर मुर्गियों के बड़वार के लिए सूखे नीम का पत्ती, आईएफएस मॉडल,आदि तकनीक का प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को बताया गया। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

किसानों ने सभी प्रदर्शित इकाइयों का भ्रमण किया एवं इससे संबंधित जानकारियां प्राप्त किया। मौके पर केवीके प्रभारी वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. जयवंत कुमार सिंह,पशु एवं विज्ञान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. धनन्जय कुमार समेत अन्य कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

   

सम्बंधित खबर