कांग्रेस भाजपा से 10 साल के विकास का मांगेगी हिसाबः मथुरादत्त जोशी

देहरादून, 29 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस देशव्यापी अभियान के तहत उत्तराखंड में भी “मेरे विकास का दो हिसाब” मुहिम के तहत केन्द्र की मोदी सरकार से 10 साल के विकास का हिसाब मांगेगी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा जनता के ज्वलंत सवालों से बचने का रास्ता खोजती है और भावनात्मक विषयों का सहारा लेती है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी के बहकावे में नहीं आने वाली है और अब विकास पर हिसाब चाहती है। पार्टी का यह कैंपेन केवल सोशल मीडिया तक नहीं, बल्कि सोशल, डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी मजबूती से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनहित से जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर