कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की बहू देवेंद्र फडणवीस से मिलीं, भाजपा में होंगी शामिल

मुंबई, 29 मार्च (हि.स.)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके शासकीय आवास पर मिलीं। बताया जा रहा है कि अर्चना चाकुरकर जल्द भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। इससे राजनीतिक हलके में चर्चा का माहौल व्याप्त हो गया है।

शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे। इसी तरह शिवराज पाटिल यूपीए कार्यकाल के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष थे। कांग्रेस पार्टी ने इस परिवार की ओर ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर ने आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि अर्चना चाकुरकर जल्द भाजपा में शामिल होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात

   

सम्बंधित खबर