जेके अपनी पार्टी ने पार्टी की रणनीतियों पर की चर्चा

विजयपुर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं की विजयपुर कस्बे में विशेष बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यर्ताओं ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर पार्टी की लोकसभा व अन्य गतिविधियों को लेकर तैयार कीग गई रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। सोमवार को मासिक बैठक का आयोजन पूर्व मंत्री एवं जेके अपनी पार्टी के प्रांतीय प्रधान मंजीत सिंह की अध्यक्षता व उनके आवास पर हुआ। मासिक बैठक पर अगांमी लोकसभा चुनावों की रणनीतियों पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि केंद्र सरकार व राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने जिस तरह लोकसभा चुनावों को जल्द करवाने की घोषणा जारी की है, उसी तरह जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनावों को जल्द करवाने की घोषणाएं जारी हों। आयोजित जेके अपनी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं पार्टी प्रांतीय प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से आम जनता के साथ विश्वासघात होता आ रहा है। इसका श्रेय सीधा केंद्र विराजमान भाजपा को जाता है। भाजपा ने हमेशा अपनी रणनीतियों के आधार पर ही देश में सत्ता कायंम रखी। इसका आम आदमी तक कितना प्रभाव पहुंच रहा है, इसका किसी ने संज्ञान नहीं लिया। आज वो समय आ गया है कि अगर कोई भाजपा के खिलाफ बोलता है, तो उसका मुहं बंद करने के लिए ऐसे नियंम लागू कर दिए जाते हैं कि बोलने वाले को ही कानून के कटघरे में पहुंचना पड़ता है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही का तंत्र है और इसके खिलाफ अभी देश की जनता खुलकर बोलेगी और अपने मत का सही प्रयोग करके इन तानाशाहों को मुहंतोड़ जवाब देगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, नेताऔं व कार्यकर्ताऔं से अपने जनसंपर्क अभियान तेज कर मतदाताऔं को पूरी सूझबूझ के साथ मत का दान करने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि जेके अपनी पार्टी जनता के साथ हो रहे इन वेदभावों को खत्म करने के लिए हमेशा लड़ती आई है और लड़ती रहेगी। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता व समर्थक भी उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर