लेक सिटी वेलफेयर क्लब करेगा सुंदरकांड का आयोजन

नैनीताल, 03 अप्रैल (हि.स.)। लेक सिटी वेलफेयर क्लब 7 अप्रैल को नगर के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हाल में दोपहर 1 बजे से सुंदरकांड का आयोजन होगा। क्लब की सचिव दीपा पांडे ने नगर की सभी महिलाओं से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।

क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अमिता साह को संयोजक, सीमा सेठ, रेखा पंत और संगीता श्रीवास्तव को सहसंयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड में हल्द्वानी से रमेश पलड़िया की भजन मंडली को बुलाया गया है।

क्लब की ऋतु डालाकोटी, हेमा भट्ट, रानी साह, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, रमा तिवारी, कविता त्रिपाठी, सविता कुलौरा, दया कुंवर, रमा भट्ट, जया वर्मा, डॉली वर्मा, पुष्पा कांडपाल, लीला जोशी, मुक्ता साह, कविता गंगोला, डॉ.पल्लवी राय, मीनाक्षी कीर्ति और सरिता त्रिपाठी आदि महिलाएं जुटी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर