भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सहभागिता और सम्मान का मौका दिया : मनोज

-अब नारीशक्ति की बारी है कि प्रधानमंत्री मोदी को अपना आशीर्वाद देकर कमल खिलाएं : मनोज जायसवाल

प्रयागराज, 05 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और सम्मान का निरंतर अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं के प्रति मोदी के गारंटी का प्रमाण नारी शक्तिवंदन का जो तोहफा दिया, उससे लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस ऐतिहासिक निर्णय से देश की आधी आबादी एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह बातें इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने करछना एवं बारा में आयोजित दस मंडलों की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने स्मरण कराया कि देश के महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर आंसू पोंछने का कार्य मोदी सरकार ने किया। महिलाओं को शौचालय उपलब्ध कराकर सम्मान से जीने का अवसर दिया। आवास देकर मालिकाना हक दिया। मोदी सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। अब नारी शक्ति की बारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मत रूपी आशीर्वाद देकर कमल खिलाएं और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा ने किया। भारी संख्या में करछना बारा विधानसभा के महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।

-भाजपा घर-घर ध्वज फहराकर मनाएगी स्थापना दिवस

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति के निर्देशानुसार यमुनापार के 1435 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण होंगे, कार्यालयों को सजाया जाएंगा, बूथ समिति पन्ना प्रमुखों के साथ बूथों पर बैठक होगी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित होंगी, कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं विकास की चर्चा, मोदी सरकार के उपलब्धियों की चर्चा, नमो ऐप द्वारा डोनेशन और बूथों के प्रत्येक घरों में जनसम्पर्क, बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान आदि के कार्यक्रम सभी बूथों पर आयोजित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर