गोकशी के पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की, 5 अप्रैल (हि.स.)। भगवानपुर थाना पुलिस के द्वारा पुहाना गांव के पास खेत में गोकशी की सूचना पर छापा मारा गया। वहां से पुलिस ने 150 किलोग्राम गो मांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पहना गांव के पास एक खेत में कुछ गो तस्करों के द्वारा गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा छापा मारा गया। वहां से पुलिस ने 150 किलो गाे मांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पहना गांव निवासी इकबाल, सरफराज, इरफान, सोनू , इमरान नामक गो तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरिओम गिरी/सत्यवान/दधिबल

   

सम्बंधित खबर