लोकसभा चुनाव को लेकर हर एहतियात बरत रहा प्रशासन

जम्मू। स्टेट समाचार

जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव से पहले सेना और पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया। सेना ने पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ सीमावर्ती जिले में सुरक्षा की समीक्षा की। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि घटना मुक्त चुनाव कराने के लिए सुरक्षा स्थिति की लगातार निगरानी जारी है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर हुई चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि डीजीपी आर आर स्वैन और व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने आज पुंछ में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सुचारू और समन्वित अभियान चलाने और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर चर्चा की। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण थी।  बता दें 2 अप्रैल को पुलिस ने राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसमें हथियार, गोला बारूद, विस्फोटक, नकदी और नशीले पदार्थों को प्राप्त करने और वितरित करने में शामिल सात पहचाने गए सदस्यों में से तीन को गिरफ्तार किया गया है। 

   

सम्बंधित खबर