बिहार राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स में अंडर 17 टीम के मुख्य कोच बने रोहित राज

सहरसा,06 अप्रैल (हि.स.)। एकलव्य सेंटर के मुख्य कोच रोहित राज का चयन पटना में आयोजित बिहार अंडर 17 राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बिहार एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच के रूप में हुआ है, जो एक मिसाल है। यह प्रतियोगिता 6 से 9 अप्रैल तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित है।

मुख्य कोच की भूमिका में सहरसा के रोहित राज के मार्गदर्शन में पूरे बिहार के बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना छाप छोड़ रहे हैं।जिला खेल पदाधिकारी रत्नेश कुमार के प्रयास से यह एकलव्य सेंटर का शुभारंभ हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर