विधानसभा में कृत्रिम लिपिक नियुक्ति पर पुलिस कर रही है विवेचना

देहरादून, 09 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा सचिवालय में कृत्रिम नियुक्ति का एक प्रकरण प्रकाश में आया है जिसमें देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र भूपेंद्र सिंह नेगी ऋषिकेश को लिखित लिपिक पद पर नियुक्ति दे दी गई है।

इस कृत्रिम नियुक्ति पर विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी प्रदीपक कुमार ने थाना नेहरू कॉलोनी में वाद पंजीकृत कराया है। उन्होंने इस वाद में पुलिस को जानकारी दी है कि विधानसभा के कथित उप सचिव कविन्द्र सिंह द्वारा कृत्रिम रूप से एक कूट रचित नियुक्ति प्रसारित की गई जबकि विधानसभा में कविन्द्र सिंह नाम का कोई व्यक्ति उप सचिव है ही नहीं। देवेंद्र सिंह नेगी के इस प्रकरण पर पुलिस विवेचना कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर