महबूबा मुफ्ती ने दरगाह हजरतबल में अदा की ईद की नमाज

श्रीनगर, 10 अप्रैल (हि.स.)। पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में दरगाह हजरतबल में ईद की नमाज अदा की।

महबूबा ने इस बात पर अफसोस जताया कि लोगों को जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मस्जिद है और कश्मीर में इसका बड़ा महत्व है। लोगों को हर मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

ईद-उल-फितर रमज़ान के पवित्र महीने की समाप्ति का प्रतीक है और तपस्या, भाईचारे, करुणा और साझा करने की खुशी की भावना का प्रतीक है। उनके साथ पूर्व मंत्री आसिया नकाश, पूर्व विधायक अंजुम फाजिली और राज्य सचिव आरिफ लैगारू और अन्य लोग थे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर