कानुपर में ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल सम्पन्न

ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल सम्पन्न,नई परम्परा स्वागत योग्य

कानपुर,11 अप्रैल (हि.स.)। ईद-उल फितर की नमाज गुरुवार को सकुशल सम्पन्न हुई। बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में पहली बार परिसर के अन्दर इस मौके पर नमाज सम्पन्न कराई गई। इसके पीछे मुस्लिम धर्म गुरुओं एवं पुलिस आयुक्त कानपुर अखिल कुमार के प्रयास से एक नई परंपरा की शुरुआत हुई, यह स्वागत योग्य है। यह बात पुलिस उपायुक्त पूर्वी एस.के.सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी पुलिस अधिकारी लगातार मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं और आम जनता से मिलकर बातचीत करते रहे और सभी ईदगाह के कार्यकर्ताओं से अपील करते रहे जिसका यह परिणाम रहा कि सभी ने मनोयोग से लगे रहे और लगभग 30 वर्ष बाद एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है। यह स्वागत योग्य है।

इसी तरह बड़ी ईदगाह बेनाझाबर, 8:00 बजे और 9:30 बजे, बगाही ईदगाह, छोटी ईदगाह नई सड़क में 6:10 तथा 7:00 बजे, बड़ी ईदगाह गद्दियानी 8:30 बजे, मछरिया ईदगाह में 8:15 और 9:10, चांद मारी ईदगाह 8:15 और मसवानपुर में 9:00 बजे, जाजमऊ ईदगाह में 8:30 बजे एवं उस्मानपुर ईदगाह में 8:00 बजे नमाज सकुशल सम्पन्न हुई।

सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और मुस्लिम समाज के लोगों को कही कोई समस्या का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा था। इसके साथ ही सीसीटीवी एवं लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/मोहित

   

सम्बंधित खबर