धूमधाम से मनाया जाएगा लेक सिटी वेलफेयर क्लब का वार्षिकोत्सव

नैनीताल, 11 अप्रैल (हि.स.)। नगर की महिलाओं के सामाजिक संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब की कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 28 अप्रैल को क्लब का 15 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष ज्योति ढोंढियाल को संयोजक और दीपा पांडे, हेमा भट्ट और मधुमिता को सह संयोजक मनोनीत किया गया।

क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया कि क्लब द्वारा आगे स्वास्थ्य शिविर, मदर्स डे, माता की चौकी, हरेला महोत्सव, अंतरविद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता, डांडिया महोत्सव, व्यंजन प्रतियोगिता, फैंसी शो, तिरंगा यात्रा, तीज महोत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता, पौधरोपण और निर्धन वर्ग के लोगों के लिये कंबल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी संयोजकों की घोषणा कर दी गई है।

बैठक में हेमा भट्ट, रानी साह सहित अमिता साह, सीमा सेठ, तनु सिंह, कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल और सरिता त्रिपाठी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर