भाजपा की नीतियों के कारण ही 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे : अर्जुनराम

बीकानेर, 11 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर महज एक सप्ताह बाकी है। जिसके चलते भाजपा ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को नोखा विधानसभा के सोवा,कतरियासर, मोरखाना, बनिया, सिन्धु, बेरासर, कुकणिया आदि गांवों का सघन दौरा किया।

मेघवाल ने कहा कि आज केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे है। इतना ही नहीं लोगों के आर्थिक जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है। मेघवाल ने कहा कि घमंडिय़ा गठबंधन के पास तो पीएम का चेहरा तक नहीं और दूसरी ओर भाजपा एक ऐसे चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। जिसने पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि जो काम उनके कार्यकाल में अधूरे रह गये है। वे उनको जीतने के साथ ही प्राथमिकता से पूरा करवाएंगे। जनसंपर्क के दौरान अनेक गांवों में स्थानीय समस्याओं से भाजपा प्रत्याशी को रूबरू करवाया गया। जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जीतने के बाद आपके बीच ही रहकर इनका समाधान करेगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई ने कहा कि हमें कही बहकावे में आने की जरूरत नहीं। अपने मत का सही प्रयोग कर भाजपा को जीताएं और देश के विकास में भागीदार बनें।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर