डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ ने छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह का आयोजन किया

जम्मू। स्टेट समाचार
डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने शुक्रवार को अपने मेधावी छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय और सम्मानित अतिथि के रूप में जम्मू विश्वविद्यालय के कॉलेजेज डेवलपमेंट काउंसिल के निदेशक प्रोफेसर राजीव रतन शर्मा उपस्थिति रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री और डोगरा एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढक़ ने की। कार्यक्रम में डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों, शिक्षाविदों और पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को पौधे और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इस अवसर पर डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के छात्रों ने एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में क्षेत्रीय लोक नृत्य का जीवंत प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डोगरा डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बेला ठाकुर ने एक संक्षिप्त पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेज की उपलब्धियों और विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला गया। डोगरा ग्रुप ऑफ कॉलेज के मेधावी छात्रों को लगभग 4 लाख की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। प्रो. उमेश राय और प्रोफेसर राजीव रतन शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए सभी मेधावी छात्रों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। गुलचैन सिंह चाढक़ ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए निरंतर और लगातार कड़ी मेहनत करने और खुद को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्थापित करने और समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

   

सम्बंधित खबर