भाजपा के संकल्प पत्र से साबित, भाजपा संविधान बदलना चाहती है : कांग्रेस

रायपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेख है कि भाजपा एक देश एक चुनाव लागू करेगी। भाजपा का यह संकल्प संविधान की मूलभावनाओं के विपरीत है। इसको लागू करने के लिये अनेक चुनी हुई सरकारों के कार्यकाल को अनेकों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बाधित किया जायेगा जो असंवैधानिक है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के 400 पार की हवा इंडिया शाइनिंग और फीलगुड के समान निकल जायेगी। ‘न नौ मन तेल होगा, और न राधा नाचेगी’ भाजपा कुछ भी कर लें 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा और उसके नेतृत्व के फासीवादी सोच, मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगा। जनता भाजपा के खिलाफ मतदान करने जा रही है। जनता अपने संविधान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिये भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर