लोकसभा चुनाव : डांडिया के माध्यम से दिए शत प्रतिशत मतदान का संदेश, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा

बलौदाबाजार, 15 अप्रैल (हि.स.)। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को नवरात्र के सातवें दिन जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में स्वीप डांडिया का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पलारी में भी स्वीप डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

उक्त कार्यक्रम के उत्साहवर्धन के लिए कलेक्टर के एल चौहान एवं सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे भी शामिल हुई। उक्त आयोजित डांडिया समारोह में प्रतिभागियों ने डांडिया कर जिले वासियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्ती एवं पोस्टर के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में अपने अपने मतों उपयोग करनें संदेश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। कलेक्टर ने सभी को लोकतंत्र में मतदान की आवश्यकता के बारे में बताया एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु सभी को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर