ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 अप्रैल (हि.स.)। खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी चौकी की पुलिस ने 305 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अभिजीत बिस्वा कर्मकार (36) है। वह हातीघिशा इलाके का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात गुप्त सुचना पर खोरीबाड़ी के पानी टैंक संलग्न उत्तर रामधन जोत इलाके में एक संदिग्ध बाइक चालक को पकड़ा गया। जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 305 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर