भाजपा संकल्प पत्र में है महिला-युवा-गरीब और किसान के उत्थान पर जोर: अर्जुनराम

बीकानेर, 16 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव में बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस है। भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के जिसमें समाज के 4 स्तंभों - महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है।

भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय में प्रेस-कांफ्रेंस में संकल्प पत्र समिति के सदस्य अर्जुनराम ने कहा कि गुड गवर्नेस, डिजिटल गवर्नेस और डेटा गवर्नेस के लिए देश में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर्स तैयार होंगे। भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक देने का वादा 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का वादा जन औषधि केंद्रों का विस्तार होगा। मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपये की जाएगी। गरीबों को तीन करोड़ घर दिए जाएंगे।

मेघवाल ने कहा एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी। आने वाले समय में कुल तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा। पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जाएगा। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद के लिए भाजपा 3 इन्फ्रास्ट्रकचर्स से मजबूत करेगी। सोशल, डिजिटल और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करेंगे।

मेघवाल ने यह भी कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का एंबीशन मोदी का मिशन है। हमारी सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर आगे बढ़ेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी, विधायक जेठानंद व्यास, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, मुकेश आचार्य, कमल गहलोत उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

   

सम्बंधित खबर