नारायणपुर : नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

नारायणपुर, 17 अप्रेल(हि.स.)। नक्सलियों ने बीती रात छत्तीसगढ़ के रायणपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद इलाके में जगह -जगह बैनर पोस्टर भी लगाया गया है। नारायणपुर एडिशनल एसपी राबिंसन गुडिय़ा ने इसकी पुष्टि की है।

एसपी राबिंसन गुडिय़ा के मुताबिक नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के थाना फरसगांव अंर्तगत ग्राम दंडवन में मंगलवार रात करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता और उपसरपंच पंचम दास मानिकपुरी उर्फ गोलू भाजपा शक्ति केंद्र सह संयोजक के घर का दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है। नक्सलियों ने इस पर्चे में मृतक भाजपा नेता उपसरपंच पंचम दास मानिकपुरी उर्फ गोलू पर भ्रष्टाचार के साथ पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी मृतक भाजपा नेता पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा था। इस वजह से उसकी हत्या करने का निर्णय लिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर