प्रो. सजल प्रसाद को मिला कोशी गौरव सम्मान

प्रो० सजल प्रसाद को मिला कोशी गौरव सम्मानप्रो० सजल प्रसाद को मिला कोशी गौरव सम्मानप्रो० सजल प्रसाद को मिला कोशी गौरव सम्मान

किशनगंज जिले का किया प्रतिनिधित्व

किशनगंज,17अप्रैल(हि.स.)। सर्वोदय समाज की ओर से 10 ज़िलों में समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, कृषि, खेल, सैन्य सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को टॉउन हॉल, कटिहार में आयोजित एक समारोह में कोशी गौरव सम्मान दिया गया।

सर्वोदय समाज के संस्थापक-सह-अध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार सर्वोदय समाज पुराने कोशी क्षेत्र के सभी जिलों सहित आसपास के ज़िलों में समाज के उत्थान विशेषतः समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए कार्य करता है।इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रति वर्ष सम्मानित किया जाता है ताकि समाज में अन्य लोग भी उनसे प्रेरित होकर कार्य करें।

इस वर्ष बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जयंती पर पांचवां कोशी गौरव सम्मान समारोह व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कटिहार, पूर्णियां, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले के एक-एक व्यक्ति का चयन गया। कटिहार से डा. ए. के. देव (चिकित्सा) पूर्णियां से डा. विनोद धरेवा (चिकित्सा) किशनगंज से प्रो. (डा.) सजल प्रसाद (समाज सेवा) सुपौल से भोला मंडल (कृषि) अररिया से असलम हसन (साहित्य) मधेपुरा से राम कुमार रघुवंशी (सैन्य सेवा) सहरसा से दीनानाथ झा (शिक्षा) खगड़िया से हर्षित आनंद (खेल) बेगूसराय से महेश भारती (साहित्य) और समस्तीपुर से सुरजीत श्यामल (समाज सेवा) को सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर