पहले चरण के चुनाव प्रचार के समापन से साफ, जनता कांग्रेस के पक्ष में करेगी मतदान : सुशील आनंद शुक्ला
- Admin Admin
- Apr 17, 2024
![](/Content/PostImages/DssImage.png)
रायपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह बयान प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बुधवार को जारी किया है।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर एवं पूरी छत्तीसगढ़ की जनता अब की बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने मतदान करने का मन बना चुकी है। जनता मोदी सरकार की विदाई के लिये मतदान करने को आतुर है। लोग मोदी और उनके सरकार के कोरे भाषणों और जुमलेबाजी से परेशान है। छत्तीसगढ़ में मोदी और राज्य की साय सरकार की वादाखिलाफी बड़ा मुद्दा है। राज्य में मोदी की गारंटी के नाम से बड़ी-बड़ी बातें हो रही है लेकिन जनता से किये वादे साय सरकार पूरी नहीं कर रही, न 18 लाख आवास का वादा पूरा हुआ, न महतारी वंदन की पूरी राशि महिलाओं को मिली और न ही किसानों का कर्जा माफ हुआ। भाजपा की धोखेबाजी के खिलाफ मतदान होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद