रायपुर: बरसात से पहले तालाब गहरीकरण का कार्य जारी

रायपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। रायपुरा स्थित बघवा तालाब का बरसात से पहले गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां तालाब के चारों और पाथवे के साथ ही उद्यान भी बनाया जाएगा।

निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर रही है। बुधवार को वहां कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा तथा उप अभियंता अर्जिता दीवान ने वहां जाकर कार्य कर रहे लोगों को दिशा निर्देश दिए। शर्मा ने बताया कि इस तालाब की गहरीकरण के साथ ही वहां रिटेनिंग वाल , पाथवे और उद्यान भी बनाया जा रहा है। ये सभी कार्य बरसात से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस हेतु आज ठेकेदार की हिदायत भी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर