हिसार : जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप-2026 में 25 खिलाड़ियों का चयन

हिसार, 18 मई (हि.स.)। कैमरी रोड स्थित मॉडर्न

डिफेंस स्कूल में जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप 2026 (बायथल एवं ट्रायथल) का आयोजन

किया गया। इसमें जिले भर से लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें लड़के एवं लड़कियां

दोनों शामिल रहे। यह प्रतियोगिता अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19

एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ

शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

हिसार जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ के प्रधान सचिन

वर्मा एवं सचिव सन्नी वर्मा ने साेमवार काे बताया कि मॉडर्न पेंटाथलॉन एक रोमांचक एवं फिटनेस आधारित

खेल है, जिसमें खिलाड़ियों की सहनशक्ति, गति और एकाग्रता का परीक्षण किया जाता है।

बायथल एवं ट्रायथल प्रतियोगिताओं में रनिंग और शूटिंग जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं,

जिससे खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं

में इस खेल के प्रति लगातार रुचि बढ़ रही है और भविष्य में यह खेल खिलाड़ियों के लिए

बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

आयोजकों ने बताया कि जिला प्रतियोगिता में खिलाड़ियों

के प्रदर्शन का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसके आधार पर 25 खिलाड़ियों

का चयन हरियाणा राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चयनित

खिलाड़ी 23 मई को हिसार में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन

चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

   

सम्बंधित खबर