इतिहास के पन्नों में 10 जूनः भारतीय क्रिकेट टीम ने लार्ड्स के मैदान पर रचा इतिहास
- Admin Admin
- Jun 09, 2025

कई तारीखें इतिहास में अमर हो जाती हैं। ऐसी ही तारीख है-10 जून। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए मील का पत्थर है। यह वही तारीख है जब भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून, 1986 को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर आकाश चूमा। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1190ःतीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत।
1246ः नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624ः हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1786ः चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप। दादू नदी बांध टूटा। एक लाख लोग मारे गए।
1829ः ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
1848ः न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1907ः फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर।
1924ः फासिस्टों ने रोम में इतालवी समाजवादी नेता जायकोमो मटीओटी का अपहरण कर हत्या की।
1931ः नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934ः सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
1940ः नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1972ः मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1983ः ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1999ः इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता ने 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा की।
1999ः जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2001ः नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
2001ः बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002ः पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' किया।
2005ः भारत और श्रीलंका में शिक्षा और सामुदायिक विकास से संबंधित दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008ः 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008ः भारत सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।
2008ः उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
जन्म
1921ः यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति राजकुमार फिलिप (एडिनबर्ग के ड्यूक)।
1938ः भारत के प्रमुख उद्योगपति राहुल बजाज।
1955ः सुप्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण।
1981ः भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया।
निधन
1957ः आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता भाई वीर सिंह।
1987ः जीवन (ओमकार नाथ धर) हिन्दी फिल्मों के अभिनेता।
2019ः कवि, रंगकर्मी, कहानीकार, नाटककार, फिल्म निर्देशक और फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड।
महत्वपूर्ण दिवस
-विश्व नेत्रदान दिवस।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद