मोदी युग के 12 साल पूरे-जसरोटिया ने किया वेदिक हवन, 3.78 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

12 Years of the Modi Era Completed: Jasrotia Performs Vedic Havan and Inaugurates Development Works Worth ₹3.78 Crore


कठुआ, 10 जून । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जसरोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया ने भव्य वेदिक हवन व विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश के निरंतर विकास के लिए कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जसरोअिया ने अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। उन्होंने हटली ज़ोन में 3.78 करोड़ की लागत से बने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का उद्घाटन किया, जिससे कृषि भूमि, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक संपत्तियों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा पंचायत त्रिडवां में लगभग 14 लाख की लागत से बने गली-नाली निर्माण कार्य और ट्रांसफॉर्मर स्थापना का उद्घाटन किया गया। वहीं पंद्राड में 20.40 लाख की लागत से बने देवत प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया गया जो स्वच्छता और वैज्ञानिक अपशिष्ट जल प्रबंधन को बढ़ावा देगा। साथ ही 9 लाख की लागत से बने पीडब्ल्यूडी लिंक रोड का उद्घाटन कर क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाया गया।

अपने संबोधन में जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भी मोदी सरकार की योजनाओं से विशेष लाभ मिला है और अब प्रदेश तेज़ी से विकास, शांति और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में वेदिक मंत्रोच्चार के साथ देश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

---------------

   

सम्बंधित खबर